व्यावसायिक महाविद्यालय बनास में आयोजित पीटीए बैठक में उपस्थित अभिभावक व शिक्षाविद। स्रोत काॅ
थलीसैंण। राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी में आयोजित अभिभावक- शिक्षक संघ की बैठक में छात्रहितों के समग्र विकास पर चर्चा हुई। प्राचार्य प्रो. डॉ. विजय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में अभिभावकों की भूमिका पर जोर दिया गया। शिक्षाविदों ने महाविद्यालय की उपलब्धियां, अधोसंरचना व शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। कार्यक्रम संयोजक डॉ. कुमार गौरव जैन ने अभिभावकों को संघ की भूमिका से रूबरू किया। पीटीए अध्यक्ष अमर सिंह नेगी, उपाध्यक्ष सुनील ढौंडियाल ने छात्र छात्राओं की निरंतर उपस्थिति, अभिभावकों का लगातार सहयोग और कमजोर छात्रों के लिए रेमेडियल क्लास की व्यवस्था करने के सुझाव दिए। इस मौके पर कोषाध्यक्ष गणेश चंद्र, सह सचिव डॉ. कल्पना रावत, छात्र सदस्य तनिषा गोदियाल, अंजली भट्ट, डॉ. दिनेश रावत, डॉ. कल्पना रावत, डॉ. पुनीत चंद्र वर्मा, डॉ. खिलाप सिंह आदि मौजूद रहे।