पौड़ी के उत्तरा केयर हॉस्पिटल का निरीक्षण करते सीएमओ। स्राेत जागरूक पाठक
पौड़ी। जिला मुख्यालय के उत्तरा केयर हॉस्पिटल का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं, स्वच्छता व चिकित्सकीय उपकरणों के साथ ही मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. शुक्ला ने अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट, जनरल वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम, लैब, फार्मेसी, मरीज प्रतीक्षालय और अन्य चिकित्सा इकाइयों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की आधुनिक मशीनों, चिकित्सा उपकरणों व मरीजों को दी जा रही सुविधाओं पर संतोष जताया। कहा कि जनरल शल्य चिकित्सा, महिलाओं के लिए सामान्य प्रसव, सीजेरियन प्रसव सुविधा, बाल रोग उपचार, अस्थि रोग शल्य चिकित्सा आदि की सुविधाओं से लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने अस्पताल की स्वच्छता, अनुशासित कार्यप्रणाली, मरीजों के लिए अनुकूल वातावरण और प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यशैली की सराहना की। संवाद