फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 अगस्त तक जमा करवा सकेंगे बकाया बिजली बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बिजली उपभोक्ताओं के लिए आम माफी (एमनेस्टी) योजना के तहत प्रदेश सरकार ने बिजली किस्तों का भुगतान करने की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। पहले से लंबित बिजली बिल के अंतिम किस्त के भुगतान की आखिरी तारीख को अब 31 जुलाई से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार योजना के अन्य नियम और शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

प्रशासनिक परिषद के फैसले के बाद एक मार्च से लागू इस योजना में बिजली बकाएदारों के लिए पहली किस्त के भुगतान की अंतिम तिथि 31 मई से 30 जून, दूसरी किस्त 30 जून से 31 जुलाई तक और अंतिम किस्त जमा करने की तिथि 31 जुलाई थी। अंतिम किस्त के भुगतान की तिथि अब बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है।
बिजली विभाग का कुल बकाया 3000 करोड़ रुपये का है। इसमें सरकारी विभागों पर ही करोड़ों और उपभोक्ताओं पर लाखों रुपये की देनदारी है। योजना का उद्देश्य बिजली उपभोक्ताओं को अपने कनेक्शन कटने से बचाने के लिए मौका देना और तीन आसान किस्तों में भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें