फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कौशल पाठ्यचर्या के विभिन्न आयामों पर की चर्चा

Fri, 31 Oct 2025 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। समग्र शिक्षा के अंतर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चड़ीगांव में तीन दिवसीय जिला संदर्भ समूह कौशलम अभिमुखीकरण कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला में पौड़ी जनपद के कोट, पाबौ, पौड़ी, खिर्सू व कल्जीखाल विकासखंड के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के 51 शिक्षकों ने कौशल पाठ्यचर्या के विभिन्न आयामों पर चर्चा परिचर्चा की एवं गतिविधियों के माध्यम से कौशल कार्यक्रम के विषय में समझ विकसित की। डायट समन्वयक अनुजा मैठाणी ने वर्तमान परिस्थितियों में 21वीं सदी के कौशलों एवं उद्यमशील मानसिकता की आवश्यकता विषय पर विभिन्न उदाहरण सहित चर्चा की गई। डायट प्राचार्य जितेन्द्र राणा ने शिक्षकों को उक्त कार्यक्रम को विद्यालयों में उत्साह व रोचकता के साथ लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. जगमोहन पुंडीर, विनय किमोठी, डॉ. शिव कुमार भारद्वाज, मोहित खण्डूड़ी, शिखा पुंडीर, पूनम रौथाण, लक्ष्मी ध्यानी एवं उद्यम लर्निंग फाउंडेशन की जिला समन्वयक सुनीता राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें