फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के साथ-साथ क्षेत्रीय पार्टियां भी लुढ़की

Sun, 12 Mar 2017 08:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में कांग्रेस के साथ-साथ क्षेत्रीय पार्टियां भी इस बार भाजपा के सामने टिक नहीं पाईं। उत्तराखंड में क्षेत्रीय दल के तौर पर उभरी सबसे बड़ी उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के प्रत्याशी 1000 मत भी हासिल नहीं कर पाए।
विज्ञापन


यूकेडी में सबसे अधिक 542 मत यमकेश्वर सीट से शांति प्रसाद भट्ट को  मिले। उनके अलावा श्रीनगर से डीएस भट्ट को 516, जबकि लैंसडौन से विक्रम सिंह रावत को 450 मत मिले।

पौड़ी में तो यूकेडी के प्रत्याशी अनिल कुमार को महज 184 मतों से ही संतोष करना पड़ा। वहीं कोटद्वार से हरीश चंद्र द्विवेदी को 168, जबकि चौबट्टाखाल सीट से अनु पंत को 316 मत मिले।
विज्ञापन


2002 से 2017 तक चार बार हुए विधानसभा चुनावों में यूकेडी जिले की छह विधानसभा सीटों पर अपना खाता तक नहीं खोल पाई है। इसका एक कारण पार्टी की अंदरूनी कलह भी मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें