फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पौड़ी पालिका क्षेत्र में 3.62 करोड़ में होंगे पुनर्निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी के विभिन्न वार्डों में बारिश से क्षतिग्रस्त हुई परिसंपत्तियों के निर्माण कार्यों को पालिका जल्द ही शुरू करने जा रही है। पालिका ने नगर क्षेत्र के सभी 11 वार्डों में क्षतिग्रस्त हुए ऐसे 42 कार्यों को चिह्नित किया है।पौड़ी पालिका क्षेत्र में क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के निर्माण के लिए बोर्ड ने 3.62 करोड़ के निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी है। पालिका के अधिशासी अधिकारी शांति प्रसाद जोशी ने बताया कि बीते माह हुई बारिश से नगर क्षेत्र में रास्तों, पुश्तों आदि को क्षति पहुंची है। नगरवासियों द्वारा क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की नुकसान की मरम्मत कार्यों के लिए शिकायत दर्ज की गई। जिसके बाद पालिका ने सभी वार्डों का निरीक्षण कर 42 कार्यों को प्रथम चरण में चिह्नित किया है। बताया कि चिह्नित कार्यों में रास्तों के क्षतिग्रस्त होने की शिकायतें अधिक मिलीं।
विज्ञापन




बताया कि पूर्व में नगर पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी की अध्यक्षता में सभी सभासदों के साथ बोर्ड बैठक में इन प्रस्तावों को अंतिम मुहर लगी। ईओ जोशी ने बताया कि बीते दिनों बारिश से हुए नुकसान का निरीक्षण कर तकनीकी अनुभाग की ओर से आपदा से प्रभावित 27 कार्यों का निरीक्षण कर करीब 1.40 करोड़ रुपये की आंगणन रिपोर्ट बनाई जा रही है। वहीं पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने बताया कि नगर क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण, गोवंश की समस्या, गोवंश को मौत के बाद निस्तारण, लावारिस कुत्ते व बंदरों आदि की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा। बताया कि नगर क्षेत्र में पानी के बढ़े हुए बिलों की दरों को कम करने के लिए भवन कर पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें