देवप्रयाग। श्री रघुनाथ मंदिर में आयोजित रामलीला में रावण का विभीषण को लंका से निकालने, वानर सेना का समुद्र पर सेतु बांधने, रामदूत अंगद का रावण को समझाने व उसके दरबार में पांव जमाने के रोमांचक प्रसंगों का मंचन हुआ। माता सीता को लौटाने की सलाह पर रावण क्रोधित हो जाता है। आदित्य डंगवाल ने राम, शंकर जोशी ने रावण, सर्वेश सयाना ने विभीषण, रितिक बडोला ने अंगद का अभिनय कर देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा।
प्रशांत बहुगुणा बने थाना प्रभारी देवप्रयाग
देवप्रयाग। थाना देवप्रयाग में प्रभारी निरीक्षक के तौर पर प्रशांत बहुगुणा ने यहां कार्यभार संभाल लिया। वह हरिद्वार से स्थानांतरित हुए हैं। वहीं छह माह पूर्व यहां थानाध्यक्ष बनाए गए लखपत बुटोला को सीआईयू शाखा ढालवाला में प्रभारी नियुक्त किया गया है।