फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: राशनकार्ड सत्यापन अभियान शुरू, अपात्रों पर होगी कार्रवाई

Sat, 02 May 2026 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
- अपात्र राशनकार्ड धारकों के राशनकार्ड निरस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

पौड़ी। खाद्य पूर्ति विभाग ने उत्तराखंड व यूपी में राशन कार्डों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वालाें का सत्यापन करना शुरू कर दिया है। विभाग के मुताबिक दोनों प्रदेशों से राशनकार्ड का लाभ लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएसओ अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत अपात्र राशनकार्ड धारकों के राशनकार्ड निरस्त किए जाएंगे। अभियान के दौरान अपात्र पाए जाने वाले उपभोक्ताओं पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत वसूली भी की जाएगी। बताया कि सत्यापन अभियान शासन के निर्देशों के अनुसार चलाया जा रहा है। उन्होंने कार्डधारक को निर्धारित मानकों के अनुरूप पात्र नहीं होने पर स्वयं अपना राशनकार्ड जमा करने को कहा है। कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों के उपभोक्ता क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय या ग्राम पंचायत विकास अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें