फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मंचन ने दर्शकों को बांधे रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राचीन रघुनाथ मंदिर में आयोजित हो रही शीतकालीन रामलीला में सूर्पणखा के राम लक्ष्मण को मोहित करने व सीता हरण के दृश्यों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। 26 वर्षों से सूर्पणखा का कुशल अभिनय करने वाले आचार्य गोपाल भंडारी की कला को देखनेे बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे। लक्ष्मण का सूर्पणखा की नाक काटने, रावण दरबार में उसके गुहार लगाने, खर दूषण के मारे जाने, मायावी मारीच के स्वर्ण मृग बन रावण को सीता हरण में सहायता करने के रोमांचक दृश्यों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। पूरन प्रकाश कोटियाल व प्रकाश ध्यानी के संगीत में कलाकारों के गायन ने खूब समा बांधा। रामलीला के पात्रों में राम-रितिक बडोला, लक्ष्मण-आदित्य डंगवाल, सीता-श्रीश मिश्रा, सूपर्णखा-गोपाल भंडारी, रावण-अत्रेश ध्यानी, खर-शंकर जोशी, दूषण-राहुल डंगवाल, मारीच-भानु बडोला ने सुंदर अभिनय कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें