पौड़ी। बीजीआर परिसर पौड़ी में गणित परिषद की ओर राष्ट्रीय गणित दिवस की पूर्व बेला पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रामानुजन की टीम ने बाजी मारी।
बीजीआर परिसर पौड़ी में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन परिसर निदेशक प्रो. यूसी गैरोला ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गणित विषय के प्रति रुचि जानने के लिए गणित सप्ताह व गणित माह लाभदायक रहते हैं।
इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता में बीटूपोन गोगई प्रथम, आंचल सैनी द्वितीय, अंजली फुलेरा तृतीय रहे। प्रश्नोत्तरी में रामानुजन टीम की श्रेया, अमन नौटियाल, आयुष खर्कवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। वाद-विवाद में आयुष खेर प्रथम, संदीप चौधरी व सुमित शर्मा द्वितीय, शिखा भंडारी तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान विजेता प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व परिसर निदेशक प्रो. पीपीबडोनी, उप-अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनीता रूडोला, प्रो. किरण माला, डॉ. अनूप पांडेय, डॉ. नवीन चंद्र और डॉ. मनीष उनियाल आदि मौजूद रहे।