देवप्रयाग । प्राचीन रघुनाथ मंदिर में आयोजित रामलीला में अयोध्या से जनकपुरी के लिए राम बरात निकाली गई। तीर्थ नगरी के मुख्य बाजार के गणेश मंदिर से ढोल दमाऊ व आतिश बाजी के साथ बारात मंदिर प्रांगण तक पहुंची। इस अवसर पर नगर वासियों ने पुष्प वर्षा की। मंदिर में राजा जनक ने सगे संबंधियों सहित राजा दशरथ व अयोध्या वासियों का स्वागत किया। राम (आदित्य डंगवाल), सीता (श्रेयस मिश्रा), लक्ष्मण (प्रद्युम्न तिवारी), दशरथ (शंकर जोशी), जनक (अजयकांत जोशी) सुनयना (दिवाकर ठाकुर) आदि की भूमिका प्रभावशाली रही।