श्रीनगर। नगर निगम के कूड़ा वाहन का स्पीकर पिछले दो दिनों से खराब होने के कारण लोगों को वाहन आने की जानकारी नहीं मिल पा रही है। गुरुद्वारा रोड, हनुमान मंदिर मार्ग और बांसवाड़ा मार्ग पर नगर निगम का कूड़ा वाहन रोजाना आता है, लेकिन स्पीकर बंद होने से लोगों को इसके आने का पता नहीं चल पा रहा है। कई घरों में दो से तीन दिन का कूड़ा जमा हो चुका है। स्थानीय निवासी विकास, रामानंद और मनोज ने बताया कि हूटर बंद होने से वाहन आने का पता नहीं चल पाता। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से मांग की कि हूटर की खराबी जल्द दूर की जाए, ताकि नियमित रूप से कूड़ा उठान हो सके और लोगों को राहत मिल सके।