फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पेयजल आपूर्ति और बच्चों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया

Mon, 21 Sep 2026 05:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


कीर्तिनगर। कीर्तिनगर ब्लॉक के 14 से अधिक प्राथमिक विद्यालयों के जर्जर भवनों, ठप पेयजल आपूर्ति और बच्चों की सुरक्षा का मुद्दा उपप्रधान संगठन ने उठाया। संगठन के पदाधिकारियों ने तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी यदि 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

संगठन के संयोजक और देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी गणेश भट्ट ने कहा कि कई विद्यालयों के भवन वर्षों से जर्जर हैं। आधे से अधिक विद्यालयों में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। कुछ विद्यालय भूस्खलन की जद में हैं जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। संगठन के संरक्षक भानु भट्ट, उपाध्यक्ष मुकेंद्र नेगी, प्रधान कुलदीप राणा, उपप्रधान लक्ष्मी देवी ने समस्याओं के समाधान की मांग की। तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि शीघ्र संयुक्त टीम गठित कर संबंधित विद्यालयों का निरीक्षण कराया जाएगा। इस दौरान उमा उनियाल, ग्राम प्रधान जाखी, थाती डागर के ग्राम प्रधान संजय और पिंटू कंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें