फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून को ऑरेंज जोन घोषित किए जाने पर जताई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन के चलते देहरादून को ऑरेंज जोन घोषित किए जाने पर युवा कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। कहा कि सरकार को अपने इस निर्णय पर पुनर्विचार करना होगा।
विज्ञापन

यहां जारी बयान में युकां कार्यकर्ताओं ने देहरादून शहर को रेड जोन में ही रखे जाने की मांग की है। युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि हरिद्वार जनपद में अभी तक दो ही कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जबकि हरिद्वार जनपद को रेड जोन में रखा गया है। देहरादून में प्रदेशभर में सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव के मामले हैं। यहां आए दिन कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आ रहे हैं। बावजूद इसके देहरादून को ऑरेंज जोन में रखा गया है। आपत्ति जताने वालों में पूर्व विवि प्रतिनिधि मोहित सिंह, आकाश रावत, गोपाल नेगी, शोभित ठाकुर, दीपक नौटियाल, अंकित सुंद्रियाल, सुजना व निशा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें