फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पौड़ी-सत्यखाल मार्ग के चौड़ीकरण की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




पौड़ी। जिला मुख्यालय के पौड़ी-सत्यखाल-देहलचौरी मोटर मार्ग का ग्रामीणों ने चौड़ीकरण व क्रश बैरियर लगाने के साथ ही दुर्घटना संभावित स्थलों पर साइन बोर्ड आदि लगाने की मांग उठाई है। कहा कि इस संबंध में लोनिवि और परिवहन विभाग के अफसरों से भी मुलाकात की जाएगी।

गौरतलब है कि बीते 12 जनवरी को इस मार्ग पर चुलीधार के पास बस हादसा हुआ। जिसमें छह की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने अब जल्द ही मोटर मार्ग के सुधारीकरण करने के मांग उठाई है। इडवालस्यूं विकास समिति के अध्यक्ष भास्कर बहुगुणा ने बताया कि करीब 23 किमी के इस मोटर मार्ग पर का पहले पूरी सड़क चौड़ीकरण होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन संभव नहीं हो पाया तो पौड़ी से सत्यखाल के बीच पांच किमी की दूरी तक अनिवार्य रूप से इसे चौड़ीकरण किया जाए। कहा कि इसी मोटर मार्ग पर केंद्रीय विद्यालय भी स्थित है। ऐसे में स्कूली समय पर यहां काफी यातायात होता है। एकल लेन के इस मार्ग पर कई जगहों पर अंधे मोड व गहरी खाइयां हैं। जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसका जल्द सुधारीकरण करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें