फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पौड़ी में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




पौड़ी/पाबौ/थलीसैंण। जिला मुख्यालय पौड़ी समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही हल्की बारिश ने एक बार फिर से पहाड़ों में ठंड बढ़ा दी है। बारिश से मुख्यालय पौड़ी के विभिन्न मार्गों में जलभराव से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मुख्यालय पौड़ी, पाबौ व थलीसैंण में सुबह से ही हल्की बारिश जारी रही। जिससे स्कूली छात्र-छात्राओं को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। वहीं सरकारी दफ्तरों में भी अधिकारी व कर्मचारी हीटरों पर निर्भर रहे। बारिश से पहाड़ी क्षेत्रों में फिर से ठंड लौट आई। जबकि बारिश से वन, उद्यान व कृषि विभागों के चेहरे खिल गए। डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि फायर सीजन के शुरू में ही बारिश ने वनों को नया जीवन दिया है। सीएओ डॉ. विकेश कुमार यादव ने बताया कि रबी की फसलों के साथ ही सेब की खेती आदि के लिए बारिश अनुकूल है। एक दो दिन मौसम इसी तरह से रहा तो इससे पर्यावरण को और अधिक लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें