फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईएंडटीआई मैदान में रेल सुरंग निर्माण की कार्रवाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने स्थानीय जीआईएंडटीआई मैदान और आईटीआई की भूमि का सीमांकन शुरू कर दिया है। निगम की ओर से यहां बोर्ड लगाने के साथ ही घेरबाड़ की जा रही है। निगम के अनुसार, एक माह में यहां सुरंग की खोदाई का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर के बीच में जीआईएंडटीआई मैदान एकमात्र खेल मैदान है। अलकनंदा नदी के ऊपर रेल पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। जो सीधे जीआईएंडटीआई मैदान के एक कोने में जुड़ रहा है। इसे देखते हुए यहां सुरंग निर्माण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वर्तमान में आईटीआई परिसर में टैक्सी और अन्य वाहनों की पार्किंग होती है। इस स्थान पर बोर्ड लगाने के साथ ही घेरबाड़ की जा रही है। आरवीएनएल के डीजीएम पीपी बडोगा ने बताया कि जीआईएंडटीआई की खाली भूमि अधिकृत की गई है। यहां से धारी देवी (डुंगरीपंथ) तक 10 किलोमीटर अंडरग्रांउड रेल लाइन जाएगी। उक्त स्थान पर मलबा डंप करने के साथ ही मशीन, जनरेटर और अन्य निर्माण सामग्री रखी जाएगी। इसके लिए अलावा जो कंपनी सुरंग बना रही है, उसके कंसल्टेंट और अधिकारियों के अस्थायी आवास भी बनाए जाएंगे। इसे देखते हुए घेरबाड़ की जा रही है। जब काम खत्म हो जाएगा, जो बची भूमि वापस कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एक महीने के अंदर सुरंग का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें