फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: विकास कार्यों के गुणवत्ता पर उठाए सवाल, सीएम को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




थलीसैंण। वीरचंद्र सिंह गढ़वाल चौथान विकास समिति के प्रवासी ग्रामीणों ने क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए। प्रवासी ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट व उपसंरक्षक आनंद भंडारी ने बताया कि उत्तराखंड राज्य के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र हमेशा से सरकारी योजनाओं व कार्याें की खराब गुणवत्ता से जूझता रहा है। योजनाओं को धरातल पर लाने वाले विभाग और कार्यदायी संस्थाएं भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे हुए हैं। बताया कि थलीसैंण के चौथान पट्टी के क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। जिसमें थलीसैंण-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्य चल रहा है। खराब गुणवत्ता के कारण राजमार्ग बदहाल बना हुआ है। इसके अलावा क्षेत्र की सड़कों की हालत भी खराब पड़ी है। समिति की ओर से मुख्यमंत्री से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें