फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में ही धंसा एनएच पर बना पुश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गडोली के समीप लोनिवि एनएच खंड द्वारा लगाया गया पुश्ता एक माह में ही धंस गया है, जिससे राजमार्ग पर यातायात जोखिमभरा हो गया है। स्थानीय निवासियों ने मामले में जिला प्रशासन ने शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पौड़ी में पौड़ी-श्रीनगर राजमार्ग पर गडोली के समीप करीब एक माह पूर्व पुश्ते का निर्माण किया गया था। गडोली में विगत वर्ष सर्दियों के दौरान भू-स्खलन से राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। पुश्ता निर्माण में देरी पर जिलाधिकारी ने भी नाराजगी जताई थी। जिस पर एनएच खंड श्रीनगर ने बीते एक माह पूर्व ही इस पुश्ते का निर्माण कराया, लेकिन पुश्ता बनने के एक माह के भीतर ही धंसकर गिरने की कगार पर पहुंच गया है। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विनोद दनोशी व लोक सभा प्रभारी लाल सिंह नेगी ने कहा कि राजमार्ग पर विभाग ने पुश्ते के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया है। उन्होंने कहा कि पुश्ते को जल्द ही दुरुस्त नहीं किया गया तो तेज बरसात में यह ढह जाएगा। स्थानीय लोगों की शिकायत पर एडीएम डा. एसके बरनवाल ने अधिशासी अभियंता एनएच खंड श्रीनगर के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द सुधार के निर्देश दिए हैं। अधिशासी अभियंता एनएच खंड श्रीनगर दिनेश कुमार बिजल्वाण ने कहा कि संबंधित क्षेत्र के सहायक अभियंता को पुश्ता ठीक कराए जाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें