फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन जल्द बहाल नहीं हुई तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की ऑनलाइन बैठक में नई पेंशन योजना को तत्काल बंद करते हुए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग उठाई गई। मोर्चा के पदाधिकारियों ने सरकार से जल्द ही कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी ने कहा की राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाली के लिए लगातार संघर्षरत है। प्रदेश में भी मोर्चा पुरानी पेंशन बहाली की मांग पिछले लंबे समय से कर रहा है। कहा 30 से 35 साल सरकारी सेवा के पश्चात नई पेंशन योजना में कर्मचारी को न्यूनतम पेंशन की गारंटी नहीं मिल रही है। मोर्चे के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. डीसी पसबोला ने कहा की नई पेंशन योजना एक काला कानून है। जिला उपाध्यक्ष अवंतिका पोखरियाल, डा. मंजू पाल ने कहा कि नई पेंशन योजना से कर्मचारियों को मानसिक तनाव हो रहा है। सरकार को जल्द ही कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें