फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: नाबालिग से दुष्कर्म के विरोध में प्रदर्शन

Sun, 15 Nov 2026 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। हल्द्वानी में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में रविवार को गोला पार्क में प्रदर्शन किया गया। जस्टिस फॉर अंकिता कमेटी के आह्वान पर विभिन्न छात्र, महिला और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने एक छात्र संगठन से जुड़े धीरज बिष्ट समेत चारों आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने और उन्हें राजनीतिक संरक्षण दिए जाने का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे मामलों में राजनीतिक दबाव से मुक्त निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। प्रदर्शन में सरस्वती देवी, ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन से विनीता खंडूड़ी, आंचल राणा, सुधांशु थपलियाल, एनएसयूआई से युवराज सिंह और शिवांक नौटियाल, आइसा से प्रीति वर्मा और प्रियंका खत्री, एआईडीएसओ से मोनिका चौहान, रंजना बर्त्वाल, ऋतुराज और प्रिया, रेशमा पंवार, जस्टिस फॉर अंकिता कमेटी से डॉ. मुकेश सेमवाल तथा पूर्व राज्य आंदोलनकारी प्रभाकर बाबुलकर और राजाराम जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें