गढ़वाल विवि में ग्रुप ए की डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति ) के गठन के पश्चात ग्रुप बी और सी की पदोन्नति की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए कुलपति के अनुमोदन पर डीपीसी गठित हो गई है। वहीं कुलसचिव प्रो. एनएस पंवार ने कर्मचारियों से अपनी एसीआर/एपीएआर (वार्षिक गोपनीय आख्या/वार्षिक कार्य मूल्यांकन आख्या) अपने नियंत्रक अधिकारी के माध्यम से प्रशासन अनुभाग में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए 15 दिन का समय दिया गया है। गढ़वाल विवि में कई सालों बाद विभागीय पदोन्नति के लिए डीपीसी गठित हो रही है। विवि में ग्रुप ए के अधिकारियों की डीपीसी विगत 29 जून को हो चुकी है। शनिवार को ग्रुप बी और सी के पदों पर कार्यरत नियमित कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए भी डीपीसी गठित कर दी गई। इसमें कुलसचिव प्रो. एनएस पंवार को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। प्रो. डीपी सकलानी, प्रो. दीपक कुमार, संबंधित विभाग/अनुभागों के विभागाध्यक्ष और उप कुलसचिव एचएम आजाद सदस्य सचिव नामित किए गए हैं। ब्यूरो