फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: प्रो. मंजुला राणा को मिला सर्वश्रेष्ठ कहानीकार का सम्मान

Sat, 04 Apr 2026 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
- चर्चित कहानी डॉलर के लिए प्रदान किया गया सम्मान
विज्ञापन

श्रीनगर। राष्ट्रीय साहित्य अकादमी के प्रतिष्ठित साहित्योत्सव-2026 में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की प्रोफेसर एवं कहानीकार प्रो. मंजुला राणा को हिंदी की सर्वश्रेष्ठ कहानी के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उनकी चर्चित कहानी डॉलर के लिए प्रदान किया गया। नई दिल्ली के रवींद्र भवन परिसर में 30 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित साहित्योत्सव में हिंदी कहानी वाचन कार्यक्रम में देशभर के प्रसिद्ध साहित्यकारों ने अपनी-अपनी कहानी पढ़ी। यह कहानी वाचन सत्र पद्म भूषण और ज्ञानपीठ से सम्मानित प्रसिद्ध लेखिका डॉ. प्रतिभा रॉय के सम्मुख सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रो राणा ने डॉलर कहानी का वाचन किया। प्रो मंजुला राणा ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य का क्षण है कि डॉलर कहानी को साहित्य के विद्वानों ने सराहा और इसे उत्कृष्ट सम्मान दिया। विवि के शिक्षकों एव साहित्य से जुड़े लोगों का कहना है कि यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत साहित्यिक योगदान का प्रमाण है, बल्कि हिंदी कथा-साहित्य की समृद्ध परंपरा को भी राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें