फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: शिविर में सुनीं गई ग्रामीणों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




पौड़ी। सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत जनपद के सभी विकासखंडों के विभिन्न गांवों में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। विकासखंड एकेश्वर के ग्राम पंचायत अंसारी थापला में शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शिविर में मनरेगा, विद्युत, लोनिवि, स्वास्थ्य, पशुपालन सहित अन्य विभागों की 10 शिकायतें रहीं, अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। वहीं विभागीय अधिकारियों की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। इसके अलावा अन्य विकासखंडों में भी शिविर आयोजित कर अधिकारियों की ओर से ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें