फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. आरसी भट्ट बने गढ़वाल विवि के प्रति कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के इतिहास एवं पुरातत्व विभागाध्यक्ष प्रो. आरसी भट्ट को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रो. भट्ट को वर्तमान में गढ़वाल विवि ने बीएड/बीपीएड प्रवेश परीक्षा समन्वयक की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी हुई है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में वर्ष 2017 से प्रति कुलपति का पद रिक्त था। 30 नवंबर को संपन्न विवि की कार्य परिषद की बैठक में उक्त पद पर विवि के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. आरसी भट्ट की नियुक्ति कर दी गई। प्रो. भट्ट वर्ष 1988 से विवि में संकाय सदस्य हैं। उनको पुरातत्व के क्षेत्र में काफी उपलब्धियां हासिल हैं। उनके नेतृत्व में मोरध्वज, मलारी, पुरोला व किन्नौर घाटी में पुरातात्विक महत्व के नए क्षेत्र ढूंढे गए थे। वह तीन साल तक विवि में परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें