अब तक यह दायित्व प्रो. एमएनएस रौथाण निभा रहे थे।
गढ़वाल विवि में स्थायी नियुक्तियों का दौर जारी है।
बृहस्पतिवार को परीक्षा नियंत्रक पद पर भी नई नियुक्ति कर दी गई है।
इतिहास विभाग के प्रो. एसएस नेगी को परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त परीक्षा नियंत्रक प्रो. नेगी ने कहा कि समय पर परीक्षाएं आयोजित करवाना व परिणाम घोषित करना उनकी प्राथमिकता होगी।
साथ वह छात्रों की अन्य शिकायतों को दूर करने का प्रयास करेंगे।