गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. कौल ने जिला पुलिस प्रशासन को पत्र लिख कर गनर उपलब्ध कराने का आवेदन किया था।
पुलिस प्रशासन ने कुलपति को अस्थायी तौर पर गनर उपलब्ध करा दिया है। पुलिस अधीक्षक जोशी ने बताया कि कुलपति के आवेदन पर अभी उन्हें अस्थायी गनर उपलब्ध कराया गया है।
कुलपति के आवेदन में दिए गए कारणों का परीक्षण एलआईयू व एसआईयू (स्थानीय अभिसूचना इकाई व विशेष अभिसूचना इकाई) टीम करेगी।
टीम की रिपोर्ट में यदि गनर की जरूरत जायज पाई गई तो शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
शासन से अनुमति मिलते ही स्थायी गनर उपलब्ध कराया जाएगा।