फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल के शिक्षकों को वेतन न मिलने से हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना महामारी के कारण पैदा हुई स्थिति में निजी स्कूलों में अभिभावकों द्वारा फीस जमा नहीं किए जाने की वजह से स्कूल के स्टाफ को वेतन नहीं दिया जा रहा है। कई शिक्षकों को पिछले तीन-चार माह से वेतन नहीं दिया गया है। ऐसे में शिक्षकों द्वारा पूरी मेहनत से ऑनलाइन कक्षाएं लगाए जाने के बावजूद, वेतन न मिलने से काफी परेशानियां खड़ी हो गई हैं। निजी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों का कहना है वह पूरी मेहनत व समर्पण से ऑनलाइन कक्षाएं लगाकर बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन कक्षाओं में स्कूल में पढ़ाने की तुलना में ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है, लेकिन अगर वेतन नहीं मिलेगा तो घर कैसे चलेगा।
विज्ञापन

शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने से विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। शिक्षक पहले जितनी मेहनत और लगन के साथ विद्यार्थियों को पढ़ाने में समय और रुचि देते थे वह भी वेतन न मिलने के कारण कम हो रही है। शिक्षकों का कहना है कि जब मेहनत के साथ पढ़ाने पर भी वेतन नहीं दिया जाए तो, वह इतनी मेहनत क्यों करें। वे भी आसानी से बिना ज्यादा मेहनत किए ऑनलाइन कक्षाएं लेकर अपना फर्ज निभा सकते हैं। निजी स्कूल प्रबंधनों का कहना है कि जब अभिभावक स्कूल की फीस ही नहीं जमा कराएंगे तो शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों को वेतन कहां से देंगे।
सक्षम हैं तो फीस दें अभिभावक
शहर के एक नीजी स्कूल प्रबंधन का कहना है कि सामान्य तौर पर फीस से शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों के वेतन का भुगतान किया जाता है। वर्तमान में कुछ निजी स्कूलों द्वारा शिक्षकों को वेतन दिया जा रहा है, लेकिन अगर अभिभावक फीस नहीं जमा कराएंगे तो कब तक स्कूल प्रबंधन अपनी तरफ से शिक्षकों के वेतन का भुगतान कर पाएगा। उन्होंने कहा कि कई सक्षम अभिभावक ऐसे हैं जो फीस नहीं दे रहे हैं। स्थिति को देखते हुए अभिभावकों को फीस जमा करानी चाहिए। अगर किसी अभिभावक को इसमें परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो वे सीधे स्कूल प्रबंधन से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें