फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट में कटौती पर प्रधान संगठन ने जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड कीर्तिनगर के प्रधान संगठन की बैठक में प्रधानों ने 14वें वित्त की धनराशि में कटौती किए जाने पर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया है। संगठन ने बजट में कटौती के निर्णय को वापस न लिए जाने पर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विकासखंड मुख्यालय में बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के ब्लाक अध्यक्ष जवाहर सिंह पंवार ने कहा कि सरकार ने 14वें वित्त के बजट में कटौती कर ग्राम पंचायतों की उपेक्षा की है। मात्र वित्त ही ऐसी मद थी, जिससे गांव की जरूरत के अनुसार महत्वपूर्ण विकास कार्य किए जाते थे, लेकिन सरकार ने इस मद में भी कटौती कर दी है। बैठक में मौजूद प्रधानों ने कहा कि ग्राम पंचायतों में खातों के संचालन के लिए डोंगल की व्यवस्था की गई है, लेकिन डोंगल ठीक से काम नहीं कर रहे है, जिससे कि विकास कार्य प्रभावित हो रहे है। प्रधानों ने ग्राम पंचायतों को पंचायती राज एक्ट की नियमावती उपलब्ध न करवाए जाने पर भी पंचायती राज विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया है। इस मौके पर संगठन के संरक्षक वासुदेव भट्ट, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, प्रधान सुरेंद्र सिंह कठैत, वीरेंद्र डंगवाल, मीनाक्षी पुंडीर, सतीशचंद्र सेमवाल, अर्जुन सिंह रावत, राजीव जोशी, सुनय कुकसाल, संजय देव डंगवाल, राजेंद्र सिंह महर आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें