श्रीनगर। शहीद कुलदीप सिंह राजकीय इंटर काॅलेज खंडाह के प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद किमोठी के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय प्रबंधन समिति व अभिभावक शिक्षक संघ ने सम्मानित किया। शिक्षक अभिभावक संघ की अध्यक्ष बीना गुसांई व मनोज बिष्ट ने उन्हें एक आदर्श शिक्षक बताया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान विक्रम सिंह नेगी, दलवीर सिंह शाह, हेम चन्द्र ममगाई, भाष्करानंद गौड़, महेश गिरि, भगवती प्रसाद गौड़, कुंजबिहारी सकलानी, लक्ष्मी सेन, सुनीता आर्य, अनीता देवी आदि मौजूद रहे।