फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: प्रधानमंत्री मोदी ने देश में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को दी प्राथमिकता

Sat, 13 Jun 2026 04:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
पौड़ी में पत्रकार वार्ता कर केंद्र सरकार के 12 सालों की उपल​​​​ब्धियां बताते प्रभारी मंत्री मदन
विज्ञापन
पौड़ी। जनपद प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। कहा कि जनता के विश्वास और समर्थन से केंद्र सरकार ने बीते 12 वर्षों में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनसे देश समृद्ध, सुरक्षित और सशक्त बना है।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी। कहा कि पहले सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पूरी तरह नहीं पहुंच पाता था, लेकिन अब डीबीटी व्यवस्था से 4.31 लाख करोड़ रुपए से अधिक की बचत हुई है।
जनधन योजना के तहत देश में 58 करोड़ बैंक खाते खोले गए जिनमें 32 करोड़ खाते महिलाओं के हैं। कोरोना महामारी के दौरान ये खाते गरीबों तक सहायता पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बने। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार करोड़ से अधिक परिवारों को पक्के मकान मिले हैं जबकि उज्ज्वला योजना से 11 करोड़ महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। कौशिक ने कहा कि जल जीवन मिशन से 16 करोड़ लोगों को लाभ मिलाजबकि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 11 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से 74 लाख रेहड़ी-पटरी कारोबारियों को बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराया गया। किसान सम्मान निधि योजना में 11 करोड़ से अधिक किसानों को अब तक चार लाख करोड़ रुपए से अधिक की सहायता दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मध्यम वर्ग को 12 लाख रुपये तक की आय पर आयकर राहत दी है। वहीं लखपति दीदी, पीएम विश्वकर्मा और सौर ऊर्जा योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों को लाभ पहुंचाया गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कमल किशाेर रावत, विधायक राजकुमार पोरी, जिपं अध्यक्ष रचना बुटोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें