फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: श्रीनगर में पार्किंग व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी श्रीनगर। चारधाम यात्रा के बढ़ते दबाव

Fri, 29 May 2026 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
- बस अड्डे के पास विकसित होगी नई पार्किंग, मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

श्रीनगर। चारधाम यात्रा के बढ़ते दबाव और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल और प्रशासन ने शहर को व्यवस्थित यात्रा पड़ाव के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। मेयर आरती भंडारी की पहल पर मुख्य बस अड्डे के समीप खाली भूमि का समतलीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है, जहां पार्किंग विकसित की जाएगी।नगर निगम ने अभियान के दौरान आसपास की दुकानों द्वारा फैलाई गई गंदगी पर सख्ती दिखाते हुए चालानी कार्रवाई भी की। मेयर आरती भंडारी ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान शहर में बेहतर व्यवस्था और यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। लंबे समय बाद यात्रा सीजन में वाहनों के रात्रि ठहराव की व्यवस्था होने से शहर के होटल, रेस्टोरेंट, चाय-नाश्ते की दुकानें, फल विक्रेता और छोटे कारोबारी फिर सक्रिय नजर आने लगे हैं। व्यापारियों का कहना है कि व्यवस्थित पार्किंग और यात्रियों के बढ़ते ठहराव से स्थानीय कारोबार को नई ऊर्जा मिलेगी।
विज्ञापन


होटल एसोसिएशन ने मेयर आरती भंडारी का जताया आभार
श्रीनगर। चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को रात में श्रीनगर में रोकने की व्यवस्था से स्थानीय होटल कारोबारियों में खुशी है। होटल एसोसिएशन श्रीनगर के पदाधिकारियों ने नगर निगम पहुंचकर मेयर आरती भंडारी का आभार जताया। कारोबारियों ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से यात्री बिना रुके सीधे आगे बढ़ जाते थे, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यापारियों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा था। अब रात्रि ठहराव की व्यवस्था शुरू होने से व्यापार में सुधार और शहर में रौनक लौटने लगी है। होटल एसोसिएशन ने कहा कि मेयर आरती भंडारी के सुझाव और प्रशासन की कार्रवाई से स्थानीय व्यापार को सकारात्मक लाभ मिला है। इस अवसर पर अध्यक्ष अप्पल रतूड़ी, संरक्षक नरेश नौटियाल, विक्रम पंवार, प्रकाश उनियाल, राजेश पोस्ती और संजय पिमोली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें