फोटो
श्रीनगर। बैसाखी पर्व के लिए श्रीनगर गुरुद्वारा साहिब में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। पर्व पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी इसके विशेष अरदास होगी। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अनुसार गुरुद्वारा में इन दिनों अखंड पाठ और सप्ताह पाठ चल रहा है जिसका समापन बैसाखी के दिन किया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के प्रबंधक हरविंदर सिंह लक्की ने बताया कि बैसाखी पर्व के लिए बेहतर व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। संवाद