फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी, आज से शुरू होगा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। जिला निर्वाचन विभाग पौड़ी ने निकाय चुनाव के सफल संपादन को लेकर सभी स्तर की तैयारियों पूरी कर ली हैं। जिले के सातों निकाय क्षेत्रों प्रत्याशी बृहस्पतिवार से नामांकन दाखिल कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (निकाय) व डीएम पौड़ी डाॅ. आशीष चौहान ने निकाय चुनाव में तैनात समस्त आरओ व एआरओ को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।
जनपद पौड़ी में नगर निगम कोटद्वार, श्रीनगर, नगर पालिका पौड़ी, दुगड्डा, नगर पंचायत थलीसैंण, स्वर्गाश्रम-जौंक व सतपुली निकाय शामिल हैं। जिला निर्वाचन विभाग पौड़ी ने समस्त निकायों में मेयर, अध्यक्ष, पार्षद व सभासद के पदों पर प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। सातों निकायों में नामांकन कक्ष बन गए हैं।
विज्ञापन

समस्त नामांकन कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। प्रत्याशी 30 दिसंबर तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। नगर पंचायत स्वर्गाश्रम के प्रत्याशी जीआईसी लक्ष्मणझूला में नामांकन करेंगे। जबकि छह निकायों के प्रत्याशी द्वारा संबंधित तहसील में नामांकन दाखिल किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी (निकाय) पौड़ी डाॅ. आशीष चौहान ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल किए जाने को लेकर दिशा-निर्देश समस्त आरओ व एआरओ को दे दिए गए हैं। उन्होंने पारदर्शी, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण निकाय चुनाव संपन्न कराए जाने को लेकर आरओ, एआरओ, प्रभारी, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को सावधानी के साथ समन्वय से कार्य करने को लेकर भी निर्देश दिए।
विज्ञापन




निकाय क्षेत्रों में लागू हुई धारा 144



जिले में निकाय चुनाव को देखते हुए समस्त निकाय क्षेत्रों में धारा 144 लागू हो गई है। जिला मजिस्ट्रेट पौड़ी डाॅ. आशीष चौहान ने निषेधाज्ञा आदेश जारी किया है। उन्होंने पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों को धारा 144 के अनुपालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। साथ ही उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें