फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृत्रिम गर्भाधान से समृद्घ हो रहे हैं ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण स्तर पर ‘कृत्रिम गर्भाधान’ ग्रामीणों की आजीविका को मजबूत करने में अहम कड़ी साबित हो रहा है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर पशुपालन विभाग कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम चला रहा है। कार्यक्रम के प्रथम चरण में विभाग ने एकेश्वर व पोखड़ा ब्लाक के विभिन्न गांवों में दो हजार गायों का कृत्रिम गर्भाधान किया है। वहीं विभाग अब कार्यक्रम को पूरे जनपद में शुरू करने की तैयारी में जुट गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एसके बर्त्वाल ने बताया कि पोखड़ा व एकेश्वर में किए गए सामूहिक गर्भाधान कार्यक्रम के बेहतर परिणाम आने लग गए हैं। उन्होंने कहा कि अब विभाग पूरे जिले के अन्य क्षेत्रों में 1300 से अधिक गायों के सामूहिक कृत्रिम गर्भाधान कर नस्ल सुधार का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें