फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गुरु पूर्णिमा पर की विश्व शांति व कल्याण की प्रार्थना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

देवप्रयाग/श्रीनगर।
गुरु पूर्णिमा पर्व पर देवप्रयाग में जहां भारत के महान आध्यात्मिक गुरुओं का पूजन कर विश्व शांति व कल्याण की प्रार्थना की गई। वहीं श्रीनगर में साई सेवाधाम की ओर से भव्य झांकी निकाली गई।
सोमवार को देवप्रयाग स्थित नक्षत्र वेधशाला संस्थान में गुरु पूर्णिमा पर्व पर गुरुपूजा का आयोजन हुआ। जिसमें योगाचार्य भास्कर जोशी ने तीर्थ पुरोहितो व विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के साथ स्वामी विवेकानंद, रमण महर्षि, योगेश्वर महाराज, लाहड़ी महाशय, महा अवतार बाबा आदि सिद्ध गुरुओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में मेरठ, दिल्ली, फरीदाबाद, औरैया, भोपाल, पंजाब आदि क्षेत्रों से लोग यहां पहुंचे थे। गुरु पूजन करने वालों में एडीएम टिहरी रामजी शरण शर्मा, पत्रकार मनजीत नेगी, भाजपा नेता योगेंद्र मावी, सीए गौरी मल्होत्रा, प्रदीप कपूर, विवेक सिंह, नवनीत गोपाल मल्होत्रा, एडवोकेट रमावल्लभ भट्ट, प्रवासी भारतीय चंद्रशेखर भट्ट, सूरज भट्ट, श्याम नारायण ध्यानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं श्रीनगर में नर्सरी रोड स्थित साई सेवाधाम से साई बाबा की झांकी निकाली गई। जो गणेश बाजार, सब्जी मंडी, गुरुद्वारा रोड होते हुए गोला बाजार से वापस साई सेवाधाम में संपन्न हुई। जिसके बाद धाम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साई सेवाधाम के केशर कोटियाल, विनोद थपलियाल, प्रवीण पाटिल, वीरेंद्र नौटियाल, रमेश थपलियाल सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें