फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: प्रगतिशील जन मंच ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल के केंद्र बिंदू व चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव श्रीनगर स्थित रोडवेज डिपो में व्याप्त समस्याओं पर प्रगतिशील जन मंच ने नाराजगी जताई है। प्रजम ने जल्द समस्याओं का समाधान न होने पर डिपो परिसर में प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है।प्रजम के संचालक अनिल स्वामी व अध्यक्ष विनोद मैठाणी ने उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रबंधक निदेशक को भेजे ज्ञापन में कहा कि गत वर्ष 2024 में श्रीनगर डिपो को बीएस-6 की चार बसें आवंटित हुई थीं। इसमें डिपो को दो बसें ही दी गई हैं। जबकि दो और बसें आज तक नहीं मिल पाई हैं। इस कारण डिपो में बसों का अभाव बना हुआ है।
विज्ञापन

प्रजम ने डिपो में रिक्त पदों को शीघ्र भरने व बस स्टेशन के निर्माण कार्य की जांच की मांग की है। कहा कि डिपो के प्रवेश द्वार पर घटिया निर्माण के चलते जलभराव और भवनों में दरार आ रही है। उन्होंने डिपो के मुख्य गेट के पास पीपल के पेड़ को काटने की मांग उठाई है। कहा कि पेड़ से वाहनों के टकराने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रजम के संचालक स्वामी ने कहा कि गढ़वाल मंडल और पर्वतीय क्षेत्र के इस डिपो में यात्रियों के लिए पेयजल व कैंटीन आदि सुविधाएं भी नहीं हैं। उन्होंने डिपो की कार्यशाला में रिक्त पदों को भरने और डिपो में जर्जर हो चुकी बसों को बदलने की मांग भी की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें