फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्साकशी, मार्च पास्ट में प्रफुल हाउस ने बाजी मारी

Wed, 18 Nov 2015 06:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट स्टडीज (आईएचएमएस) की ओर से आयोजित दस दिवसीय खेल प्रतियोगिता भव्य मार्च पास्ट के साथ शुरू हो गई। खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की शपथ ली।
विज्ञापन

 
बुधवार को बीईएल रोड बलभद्रपुर स्थित संस्थान प्रांगण में आयोजित खेल प्रतियोगिता का पूर्व शिक्षा अधिकारी जेएस अरोड़ा ने शुभारंभ किया। उन्होंने अर्जुन हाउस, गोपाल, गंभीर और प्रफुल हाउस की मार्च पास्ट की सलामी ली।

संस्थान के चेयरमैन जेएस नेगी ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों का होना भी आवश्यक है, इससे छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ता है जो कि उनकी आगे की शिक्षा के लिए बहुत जरूरी है। कहा कि प्रतिवर्ष संस्थान में खेल सप्ताह का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर प्रतियोगिता का उद्घाटन रस्साकशी से किया गया।
विज्ञापन


प्रफुल हाउस और गोपाल हाउस के बीच हुए मैच में दोनों टीमों ने जीतने के लिए खूब जोर आजमाईस की जिसमें प्रफ्रुल हाउस ने बाजी मारी जबकि मार्च पास्ट प्रतियोगिता में प्रफुल हाउस ने प्रथम, अर्जुन ने द्वितीय, गंभीर ने त़ृतीय और गोपाल हाउस ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक कर्नल (सेनि) बीएस गुसाईं, मोहन सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह नेगी, अरुण रावत, विजय पंत, हजपाल रावत मौजूद थे। उद्घाटन समारोह का संचालन स्नोयल अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें