फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंग्वाड़ी की प्रधान मधु खुगशाल को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार, ग्रामीणों में उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी से करीब चार किमी दूर स्थित ग्राम पंचायत बैंग्वाड़ी की ग्राम प्रधान मधु खुगशाल को तीलू रौतेली पुरस्कार मिलने पर ग्रामीणों में उत्साह है। वहीं जिले में दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य पुरस्कार प्रदान किया गया है। चयनित तीनों महिलाओं को शनिवार को देहरादून में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

विकास खंड पौड़ी के ग्राम पंचायत बैंग्वाड़ी की प्रधान मधु खुगशाल पहली बार वर्ष 2014 में प्रधान चुनी गईं। उन्होंने अपने पहले कार्यकाल के दौरान ग्राम पंचायत में जरूरतमंदों को विधवा, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन से लाभान्वित कराने में अहम भूमिका निभाई थी। साथ ही ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जयश्री स्वयं सहायता समूह, जय साईं व जय झालीमाली स्वयं सहायता समूहों का गठन किया। जो खेती, दुग्ध व महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। समाजशास्त्र व इतिहास से परास्नात्तक मधु आकांक्षा सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास समिति का संचालन भी करती हैं। वहीं जनपद के पौड़ी ब्लॉक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पैडुल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रोशनी व जहयरीखाल केंद्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अर्चना देवी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें