33 केवी विद्युत सब स्टेशन में नई मशीन स्थापित किए जाने की वजह से शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में दिन भर बिजली गुल रही। जिसके चलते विद्युत आधारित कामकाज प्रभावित रहे।
श्रीनगर बाजार, डांग, सुमाड़ी, देलचौरी, बिल्वकेदार, धोबीघाट व उफल्डा आदि क्षेत्रों में सुबह 9 बजे बिजली गुल हो गई। समाचार लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी। इधर, ऊर्जा निगम के एसडीओ सचिन सचदेवा ने बताया कि बिजली घर में नई मशीन लगाई जा रही है। इस मशीन के काम करने से बार-बार विद्युत आपूर्ति बाधित होने की समस्या से निजात मिलेगा। यदि किसी एक ट्रांसफार्मर मेें दिक्कत आएगी, तो दूसरा ट्रांसफार्मर पूरा लोड ले लेगा। जिससे विद्युत आपूर्ति में कोई व्यवधान नहीं होगा। उन्होंने बताया कि मशीन को स्थापित करने की वजह से शट डाउन लेना पड़ा। उन्होंने शाम छह बजे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जताई। संवाद