फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिर्सू में कोरोना जांच के लिए पूल सैंपलिंग शुरू

विज्ञापन
श्रीनगर कोतवाली मे कोरोना का सैंपल लेते मेडिकल टीम के सदस्य - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
खिर्सू पूल सैंपलिंग टीम ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में 91 पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों की कोविड जांच के लिए नमूने लिए। टीम के अनुसार भीड़भाड़ वाले स्थानों में काम करने वाले कर्मियों के नमूने लिए जाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार से विकासखंड खिर्सू में जिला प्रशासन के निर्देश पर पूल सैंपलिंग शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को विकास खंड की मेडिकल टीम ने कोतवाली श्रीनगर में सैंपलिंग की। यहां उन्होंने कोतवाल एनएस बिष्ट, एसएसआइ विनय कुमार और श्रीकोट चौकी प्रभारी महेश रावत समेत लगभग 91 लोगों के नमूने लिए। टीम के सदस्य डॉ अभिजीत राठी ने बताया कि श्रीकोट चौकी और नगर पालिका दफ्तर में 80 सैंपल बुधवार को लिए थे। प्रशासन ने उन्हें प्रतिदिन 100 सैंपल लेने का लक्ष्य दिया है। अग्रिम आदेशों तक सैंपलिंग प्रक्रिया जारी रहेगी। टीम में डॉ. विनीत दीक्षित, डॉ. शंशाक डोभाल, अनिल बिष्ट, पंकज भट्ट और अनुराधा उपाध्याय शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें