जम्मू। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने सरकारी नौकरियों में ग्रुप डी, सी और बी के नान गजटेड स्तर के पदों पर एक जनवरी 2016 से भर्तियों में साक्षात्कार को खत्म कर अनियमितताओं को दूर किया है। उन्होंने कहा इससे गरीब परिवारों के उम्मीदवारों को लाभ हुआ है और भर्ती में पारदर्शिता बढ़ी है। मंत्री के अनुसार मोदी सरकार ने लिखित परीक्षा के मेरिट के आधार पर चयन को प्राथमिकता दी है ताकि समाज के जरूरतमंद परिवारों के उम्मीदवारों से किसी भी स्तर पर अन्याय की गुंजाइश न रहे।