फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू: परीक्षा फॉर्म भरने की अब अंतिम तारीख 15 जुलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने जून 2020 टर्म-इंड परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भरने, असाइनमेंट, प्रोजेक्ट और इंटर्नशिप रिपोर्ट आदि जमा कराने की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी अपना परीक्षा फॉर्म 15 जुलाई तक भर सकते हैं। इसके साथ ही विद्यार्थी असाइनमेंट, प्रोजेक्ट इंटर्नशिप रिपोर्ट आदि भी 15 जुलाई तक जमा करा सकते हैं। इससे पहले यूनिवर्सिटी की तरफ से असाइनमेंट और फॉर्म जमा करवाने के लिए अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन

इग्नू की तरफ से 1 जुलाई को परीक्षा फॉर्म, असाइनमेंट, प्रोजेक्ट एवं इंटर्नशिप रिपोर्ट आदि जमा कराने की अंतिम तिथि से सम्बन्धित नोटिस जारी किया गया। इग्नू द्वारा जारी नोटिस के अनुसार परीक्षा फॉर्म, असाइनमेंट, प्रोजेक्ट आदि को लास्ट डेट पर ऑनलाइन जमा करते समय विद्यार्थियों को आई नेटवर्क सम्बन्धी कठिनाइयों के मद्देनजर अंतिम तिथि 15 जुलाई तक के लिए बढ़ाई गई है। साथ ही कोविड-19 के चलते विद्यार्थी फॉर्म समय से भरने में असमर्थ रहे। इसलिए भी राहत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें