जम्मू। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना और अन्य वरिष्ठ नेताओं के परामर्श के बाद भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। श्रेय सेठी (जम्मू वेस्ट), अखिल पराशर (उधमपुर), हरि ओम शर्मा (जम्मू), रिंकू चौधरी (आरएस पुरा), अभिषेक सलाथिया (जम्मू वेस्ट), दमनजीत सिंह (कठुआ) और प्रीति चौधरी (जम्मू) को उपप्रधान, कपिल सिंह चिब (रायपुरा दोमाना), अनुज भारती (कठुआ) और बिलाल पर्रे (कश्मीर) को महासचिव, पंकज शर्मा, विजय परोच, गौरव बलगोत्रा, रंजीत सिंह, तवहीद बाजा, राहुल वेद, चंद्र भानू दत्ता को सचिव, अरुण बख्शी को कोषाध्यक्ष, बनाया गया है। जिला प्रधानों में जम्मू में अनिल कुमार, जम्मू वेस्ट में रितिज खजूरिया, जम्मू रूरल में सोनू शर्मा, आरएस पुरा से सोनू शर्मा आदि शामिल हैं। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई है।