फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पुलिस ने छह वाहन सीज कर 103 के चालान किए

Sun, 30 Nov 2025 05:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिले के यातायात नियमाें का उल्लंघन करने, लापरवाही और नशे में वाहन चलाने को लेकर पुलिस की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 103 के चालान और छह वाहनों को सीज किया है। नशे में वाहन चलाने पर कोटद्वार में चार, रिखणीखाल और यातायात कोटद्वार में एक-एक वाहनों को सीज किया गया। जबकि रेस ड्राइविंग, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट आदि मामलाें में 27 के चालान किए गए। इसमें श्रीनगर व कोटद्वार में पांच-पांच, लक्ष्मणझूला में 14, पौड़ी में एक और यातायात कोटद्वार में दो चालान शामिल हैं।
विज्ञापन


-
पौधरोपण कर दांपत्य जीवन में प्रवेश किया



पाबौ। राठ क्षेत्र के अन्तर्गत बाली कंडारस्यूं पट्टी के सैंजी गांव में नवदंपती ने समलौंण पौधरोपण कर दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। नवदंपती उमेश व वंदना ने घर के आंगन में संतरे की समलौंण पौध लगाकर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया। पौधे की जिम्मेदारी विनीता पोखरियाल ने ली। समलौंण सेना नायिका गीता देवी ने लोगाें से पर्यावरण बचाने के लिए हर पर्व, त्योहार और समारोह में अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए ग्रामीणों के प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें