पौड़ी। जनपद में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात उल्लंघन करने पर सात वाहन सीज किए, जबकि 86 का चालान किया। एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि जनपद के सभी थाना/कोतवाली क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की ओर से शराब पीकर वाहन चला रहे सात लोगों के वाहन सीज किए। कोटद्वार में पांच, लक्ष्मणझूला व यातायात कोटद्वार में एक-एक शामिल रहे। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 86 वाहन चालकों के चालान काटे गए।