पौड़ी। विकासखंड कल्जीखाल के सरस्वती विद्या मंदिर घंडियाल में छात्रहित में पुरातन छात्र परिषद का गठन किया गया। बीजीआर परिसर पौड़ी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं सरस्वती विद्या मंदिर घंडियाल के पुरातन छात्र नवीन रावत के निर्देशन में परिषद गठन हुआ। छात्र परिषद में अजय मोहन नेगी को अध्यक्ष, सूरज रावत उपाध्यक्ष, अंजली बिष्ट सचिव, प्रीति सहसचिव, अभिषेक कपटियाल कोषाध्यक्ष व अनुज रावत को सहकोषाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य संदीप सिंह रावत, अंकित रावत, अमन रावत, गुंजन नैथानी, शुभम नेगी आदि शामिल रहे।