फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ीः उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस अधिकारी व जवान सम्मानित

विज्ञापन
पौड़ी में गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में एलआईयू इंस्पेक्टर मनोज असवाल को सम्मानित करते प्रभा - फोटो : PAURI
विज्ञापन
गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी में 71वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिले के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने मुख्यालय में विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया। साथ ही कंडोलिया में आयोजित परेड की सलामी ली। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कंडोलिया मैदान में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व जवानों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इनमें निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई पौड़ी मनोज असवाल, निरीक्षक थाना कोटद्वार मनोज रतूड़ी, उप निरीक्षक सीआईयू कोटद्वार रफत अली, महिला थानाध्यक्ष श्रीनगर संध्या नेगी, थाना लक्ष्मणझूला रणवीर सिंह रमोला, दीपा शाह, थाना कोटद्वार कमलेश शर्मा, सुनील पंवार व दीपक तिवाड़ी, थाना सतपुली लक्ष्मी सकलानी, थाना पौड़ी के गणेश लाल के साथ ही सहायक उपनिरीक्षक (एम) सुनील कुमार व चमन सिंह, नीलम, नरेंद्र सिंह, हरीश लाल, आबिद अली, सुनीत कुमार, गजेंद्र सिंह, सोनू कुमार, रघुवीर सिंह गुसांई, राजकुमार व सौरभ आदि शामिल हैं। वहीं विभिन्न आयु वर्ग के बालक/बालिकाओं की आयोजित क्रास-कंट्री दौड़ में विजेता एवं उपविजेता को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, पूर्व काबीना मंत्री मोहन सिंह गांववासी, आयुक्त गढ़वाल मंडल रविनाथ रमन, आईजी गढ़वाल अजय रौतेला, डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, सीडीओ हिमांशु खुराना, एडीएम डा. एसके बरनवाल और एसडीएम सदर अंशुल सिंह आदि मौजूद थे।
40 अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मान
गोपेश्वर। चमोली जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने पुलिस मैदान में झंडारोपण कर परेड की सलामी ली। डीएम ने प्रशासनिक सेवा में बेहतर कार्य करने पर एडीएम एमएस बर्निया सहित जिले के 40 अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। विभिन्न शिक्षण संस्थाओं की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। पुलिस मैदान में विभिन्न विभागों की ओर से झांकी निकाली गई। इस दौरान शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीतों के साथ ही गढ़वाली, पंजाबी, जौनसारी लोकगीतों की प्रस्तुतियां दी। जोशीमठ, पीपलकोटी, पोखरी, नंदप्रयाग, घाट क्षेत्रों में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। पीपलकोटी के किरुली-कम्यार गांव में जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी भी मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन

----------------------------------------------------------------------------------
धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
कर्णप्रयाग/गौचर/आदिबदरी/गैरसैंण/नारायणबगड़/देवाल। कर्णप्रयाग में राइंका, राबांइका, प्रावि, द इंडियन एकेडमी, उमा पब्लिक स्कूल, आदर्श पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, लिटिल फ्लावर, शिशु मंदिर सहित सभी स्कूलों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सिमली, डिम्मर, लंगासू, नौली, बगोली में बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली।
गौचर के मेला मैदान में हुए कार्यक्रमों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। आईटीबीपी आठवीं वाहिनी, बीआरओ 66 आरसीसी, सरस्वती शिशु मंदिर, राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय, नवज्योति पब्लिक स्कूल नगरासू आदि संस्थानों में भी कार्यक्रम हुए।
आदिबदरी में एनसीसी परेड के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। नारायणबगड़ के राइंका, राबाइंका एसजीआरआर पंती, राइंका सिमली, हरमनी, हंसकोटी, डांगतोली, निलाडी आदि विद्यालयों में भी कार्यक्रम हुए।
भराड़ीसैंण के विधानसभा भवन में किया झंडारोहण
गैरसैंण। भराड़ीसैंण के विधानसभा भवन में क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने झंडा रोहण किया। जीआईसी गैरसैंण, आगरचट्टी, मेहलचौंरी, पज्याणाखाल, पंचाली, रोहिड़ा, बछुवाबाण, लाटूगैर, भराड़ीसैण, घंडियाल विद्या मंदिर, विद्या निकेतन, एसजीआरआर में सांस्कृतिक हुए। वहीं राइंका देवाल, कन्या हाईस्कूल, हिमालयन पब्लिक स्कूल, एसजीआरआर, शिशु एवं विद्या मंदिर, मॉडल प्राथमिक स्कूल सहित विभिन्न स्कूल के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें