फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा को लेकर बरती जा रही है चौकसी: एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी पौड़ी पी. रेणुका देवी ने कहा कि पुलिस चारधाम यात्रा के सुचारु संचालन को लेकर पूरी तरह चौकस हो गई है। मंगलवार को पुलिस कार्यालय पौड़ी में पत्रकरावार्ता के दौरान एसएसपी ने कहा कि जनपद पौड़ी में श्रीनगर क्षेत्र के 20 किमी के दायरे में चारधाम यात्रा का रूट है। इसलिए क्षेत्र में चारधाम यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी की गई हैं। इसके अलावा एसएसपी ने कहा कि श्रीनगर गैस गोदाम से शक्ति विहार व बाजार चौकी के समीप डिवाइडर लगाए जाने के लिए लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड को पत्र भेजा गया है। वहीं एसएसपी ने कोटद्वार में दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट का उपयोग अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें