फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबिनरः देश में बढ़ते नशे पर जताई चिंता

विज्ञापन
देवप्रयाग केंद्रीय संस्कृत विवि में नशा उन्मूलन पर आयोजित वेबिनार में भाग लेते शिक्षक व छात्र- छ? - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में आयोजित वेबिनार में देश में बढ़ते नशे पर चिंता जताई गई। वक्ताओं ने खासतौर पर युवाओं में बढ़ती नशे की आदत को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया। परिसर निदेशक प्रो. केबी सुब्बारायुडू ने कहा नशा जिस तेजी से समाज में पांव पसार रहा है इसे रोकने के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने होगा। इस दौरान अध्यापकों, छात्रों और कर्मचारियों को जीवन में नशा न करने के लिए शपथपत्र भी भरवाए गए। बेबिनार में साहित्य विभागाध्यक्ष प्रो. विजयपाल शास्त्री , हंस फाउंडेशन के सर्जन डॉ. सुदर्शन गिरि गोस्वामी, अधिवक्ता शिवानी शर्मा, कार्यक्रम संयोजक डॉ. सच्चिदानंद स्नेही, डॉ. आर बालमुरुगन, डॉ. कृपाशंकर शर्मा, डॉ. वीरेंद्र बत्र्वाल, डॉ. शैलेंद्र प्रसाद उनियाल, डॉ. अरविंद सिंह गौर, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सुरेश शर्मा, डॉ. दिनेश चन्द्र पांडेय, डॉ. अवधेश बिजल्वाण, श्रीओम शर्मा, पंकज कोटियाल, नवीन डोबरियाल आदि ने अपने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें